MURDER; विवाहिता यशोदा की हत्या का खुलासा, चरित्र शंका पर पति ने ही रस्सी से गला घोंट दिया था …

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना के ग्रामीण इलाके में पत्नी मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी, लेकिन पति को लगा कि किसी गैर मर्द से बात कर रही है. इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला रस्सी से घोंट दिया. मौत के बाद होश में आया पति ससुराल वालों को कुछ और तो गांव वालों को कुछ और कहानी बताने लगा. आखिरकार पूछताछ में हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अब रिमांड में भेजने में जुटी है।

ग्राम गौरभाट में संदिग्ध परिस्थितियों में यशोदा साहू की मौत का खुलासा पुलिस ने किया है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 7 जनवरी को यशोदा साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे. जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोककर फॉरेंसिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिसमें मृतिका यशोदा साहू के पति शेखर साहू को टूटते देर नहीं लगी.

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति शेखर साहू सरकारी राशन दुकान में सेल्समैन का काम करता था. 6 जनवरी को दोपहर एक बजे जब वह खाना खाने अपने घर आया, तब यशोदा मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी. शेखर को लगा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि शेखर साहू ने रस्सी से यशोदा साहू का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शेखर को पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी. इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था. हत्या को सामान्य मौत बताने के लिए आरोपी ने मृतिका यशोदा के मायके वालों को चक्कर खाकर गिरने से मौत की वजह बताई, जबकि गांव वालों को बाथरूम में फिसलकर गिर जाने से मौत की झूठी कहानी बताई. 7 जनवरी को मृतका यशोदा साहू के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई थी, अंतिम दर्शन के लिए लोग इकट्ठा हुए इस दौरान मृतका के गले में फंदे के निशान देखने से मौत की वजह कुछ और होने की आशंका जताते हुए किसी ने इसकी सूचना आरंग पुलिस को दे दी. आरंग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची औरगौरभाट मुक्तिधाम से मृतिका यशोदा साहू के शव को कब्जे में लेकर शव की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई और मेकाहारा में विशेषज्ञ डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया.

आरोपी पति पुलिस के सामने में पत्नी द्वारा साड़ी के फंदे से आत्महत्या करने की कहानी गढ़ने लगा. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर आरंग पुलिस ने मृतका के रिश्तेदारों, ग्रामीणों से पूछताछ की. शक के आधार पर मृतका यशोदा साहू के पति शेखर साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

  • Related Posts

    CRIME; रेत उत्खनन विवाद में फायरिंग,कुर्की के डर से फरार आरोपी अभाविप नेता ने किया सरेंडर,9 आरोपी पकडे जा चुके

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल…

    FLIGHT; बाल-बाल बचे 141 यात्री, हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट का नोज टूटा, रनवे बंद

    नईदिल्ली, हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लैंडिंग के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?