Dpt CM शर्मा बोले- पारदर्शिता सुनिश्चित करने विभागीय कार्यों की जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध कराएं

रायपुर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासन में सुगमता आती है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से गुजरात सरकार के अधिकारियों से जुड़कर गुजरात सरकार के सीएम डैश बोर्ड की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डैश बोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और शिकायत निवारण की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय डाटा गुणवत्ता रेटिंग, वास्तविक समय प्रदर्शन मापन प्रणाली, प्रगति और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री डिजीटल भारत के बारे में विशिष्ट सोच रखते हैं। उन्होंने गुजरात के अधिकारियों से कहा कि आपने डैश बोर्ड बनाने में बहुत मेहनत की है। आपके मेहनत का लाभ हमारे राज्य को भी मिले। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता को बढ़ावा देने कार्यात्मक क्षेत्रों में डिजिटल सिस्टम सुनिश्चित करना, डाटा एकीकरण, सरकार के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा सरकारी कार्यालयों की उपलब्धता बढ़ाना वर्तमान समय की मांग है। हम अपने विभागों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लायें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सीईओ छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी रितेश कुमार अग्रवाल, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST;तेन्दूपत्ता फड़ बंद करने का विरोध,आदिवासियों की कमाई पर संकट

    जगदलपुर, बस्तर के सुकमा जिले में तेन्दूपत्ता सीजन शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया है. कई फड़ों में महज तीन दिन खरीदी के बाद ताले लगा दिए गए. हजारों…

    RESULT;10वीं-12वीं बोर्ड के के परिणाम बुधवार को, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि पहले ही 29 या…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…