ADMISSION;स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरु,फार्म 5 मई तक जमा होंगे

बिलासपुर, जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी एवं पालक 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 मई से प्रारंभ होगी, जो 10 मई तक चलेगी।

जिले में वर्तमान में कुल 34 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं, जिनमें से 21 स्कूल अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यम में संचालित हैं, जबकि शेष 13 स्कूल केवल हिंदी माध्यम में संचालित हैं। विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार किसी भी माध्यम में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी स्कूल में निर्धारित सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो सीट आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। यह लॉटरी 6 मई से लेकर 10 मई के मध्य आयोजित की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में की जा सकती है, जिससे सभी वर्गों के विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके। हालांकि, एक विद्यार्थी केवल एक ही स्कूल में आवेदन कर सकता है। यदि किसी विद्यार्थी द्वारा एक से अधिक स्कूलों में आवेदन पाया जाता है, तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल सीटों का 25 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित किया गया है। इन श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र और बीपीएल सूची में नाम होना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार