FISH;बस्तर के चिंतावागु नाले में मिली विदेशी मछली ‘प्लेको फिश’, दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है

जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के अर्जुनल्ली गांव में चिंतावागु नाले से एक अजीबो-गरीब मछली मिली जिसका सक्शन नुमा मुंह और बाघ जैसी धारियों वाली है, इस मछली की पहचान ‘प्लेको फिश’ के रूप में हुई है, जो मूलत: दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है। ग्रामीण विशेष कोरम, दिलीप यालम, यालम धर्मेया, गणेश जव्वा और वीरेंद्र गोटे ने बताया कि जब नाले में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया उस दाैरान यह विदेशी मछली जाल में फंस गई। पहले तो गांव वालों ने इसे किसी असामान्य स्थानीय प्रजाति का हिस्सा माना लेकिन इसकी बनावट और कठोर त्वचा को देख हैरान रह गए। इस मछली की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हालांकि इसका अनोखा रूप लोगों को आकर्षित कर रहा है।
क्या है ‘प्लेको फिश’?
प्लेको फिश काे आमतौर पर एक्वेरियम में काई और गंदगी साफ करने के लिए रखा जाता है । इसके निचले हिस्से में सक्शन माउथ होता है। जिससे यह चट्टानों और सतहों से चिपककर भोजन ग्रहण करती है। इसकी त्वचा अत्यंत कठोर होती है, जिससे इसे मारना या पकड़ना आसान नहीं होता।

मछली के जानकाराें के अनुसार प्लेको फिश एक आक्रामक प्रजाति की मछली है। यह देशी मछलियों के अंडे और उनके भोजन को खत्म कर देती है। जिससे स्थानीय जैव-विविधता पर खतरा मंडराता है। साथ ही इसके लिए प्राकृतिक शिकारी बहुत कम हैं‌ । जिससे यह तेजी से फैलती है और जल-स्रोतों का संतुलन काे बिगाड़ती है।

  • Related Posts

    CRIME; अफीम के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 किसान गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर के कोंडागांव  जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से…

    FROUD; बीज कम्पनी ने किसानों को लागाया चूना,पौने चार करोड का भुगतान बकाया, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

    रायपुर, सिकंदराबाद तेलंगाना के कावेरी बीज कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ के 133 किसानों एवं मजदूरों के साथ किये गए धोखाधड़ी और पौने चार करोड का बकाया भुगतान नहीं मिलने से आठ…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम