INDEPENDENCE DAY; स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ी और देशभक्ति से सराबोर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

0 मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल, 840 बच्चों का सामूहिक व्यायाम होगा आकर्षण का केंद्र

महासमुंद, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की अंतिम तैयारी के लिए आज कलेक्टर विनय लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। रिहर्सल मिनी स्टेडियम, महासमुंद में सुबह 9 बजे आयोजित की गई।जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगी।

आज फुल ड्रेस रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने  कलेक्टर, एसपी के समक्ष रिहर्सल किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए है। जिले के 6 स्कूलों से बच्चे छत्तीसगढ़ी और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। प्रमुख आकर्षण में 14 शालाओं के  840 बच्चों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन होगा। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने बैठक व्यवस्था,मंच आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा एवं मार्च पास्ट होगा तत्पश्चात मुख्य अतिथि 9.15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात 9.50 बजे उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान करेंगे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

  • Related Posts

    TRANSFER;अफीम की अवैध खेती का असर ! वर्षों से एक ही जगह जमे 58 पटवारियों का तबादला

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ में अफीम की अवैध खेती का असर दिखने लगा है। दुर्ग जिले में एक कृषि अधिकारी को निलंबित कर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं…

    BMC; उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 5 करोड़ देने की घोषणा , बीरगांव में 21.40 करोड़ के नए कार्यों का ऐलान

    0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 55 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कल शाम बीरगांव नगर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां