CRIME; डकैती के मास्टरमाइंड ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली…

0 दो दिन में डकैती की 5 वारदात को दिया था अंजाम, 13 लोग घायल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 5 जगहों पर लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना इलाके में 27 से 29 जनवरी के रात की है. इन वारदातों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं इन वारदातों के मास्टरमाइंड को जब पुलिस रविवार सुबह पकड़ने गई तो, उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिलों से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाता था. सीधे सिर पर रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली जाती थी. थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा में एक के बाद एक तीन घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसमें मुकेश रायसागर और अमन बंजारे समेत कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं थाना पामगढ़ क्षेत्र में जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह इलाके में आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में लोगों के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी. इन हमलों में लक्ष्मण यादव को गंभीर चोटें आई हैं.

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त और आक्रामक कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नवमी आरोपी की घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर कट्टे से फायर किया, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी. उसे उपचार के बाद गिरफ्तार किया गया है. दो विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस की हिरासत में हैं.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, डंडे, बेल्ट, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, लूटे गए मोबाइल, नकदी सहित कुल करीब 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है. आरोपियों के खिलाफ थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरोह का अपराध पैटर्न बेहद क्रूर और संगठित था. लगातार हमलों के जरिए क्षेत्र में भय का माहौल बनाना इनका उद्देश्य था. 

जांजगीर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में जानकारी दी कि बोड़सरा गांव में रविवार सुबह पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. बदमाश को घायल हालत में अस्पताल लाया गया है. आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई थी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है. वह कई डकैती की वारदातों में शामिल रहा है. 27 और 29 जनवरी की रात को इनके गैंग ने अलग-अलग जगहों पर 13 लोगों को घायल किया था.

  • Related Posts

    TRAFFIC; राजधानी में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू

    0 रिंग रोड 01 एवं 02 से शहर में आने वाले 18 मार्गों पर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक रोकरायपुर, रायपुर एवं बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में…

    EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

    रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां