HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोप
रायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ‘हमर क्लीनिक’ योजना आज जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। कई स्थानों पर क्लीनिक भवन बनकर तैयार हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।
बिरगांव नगर निगम पार्षद इकराम अहमद ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार एवं तत्कालीन विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रयासों से बिरगांव क्षेत्र में 9 हमर क्लीनिक खोलने की अनुमति मिली थी। इनमें से लगभग तीन क्लीनिक भवन तीन वर्ष से तैयार हैं, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद से क्लीनिकों का संचालन शुरू नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार बदल गई, लेकिन गरीबों की परेशानी नहीं बदली। लाखों रुपये खर्च कर भवन तैयार कराने के बाद भी यदि वहां डॉक्टर, नर्स और दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी तो यह जनता के पैसे और गरीबों की उम्मीदों दोनों के साथ अन्याय है।
इकराम अहमद ने कहा कि “जिस योजना का उद्देश्य गरीब मजदूरों को उनके घर के पास मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना था, वही योजना आज वर्तमान विधायक उदासीनता का शिकार है।”
उन्होंने विधायक एवं संबंधित विभाग से मांग की कि बिरगांव में तैयार सभी हमर क्लीनिकों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक स्टाफ एवं दवाइयों की व्यवस्था करते हुए सेवाएं शुरू कराई जाएं। साथ ही बंद पड़े भवनों की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं की गईं तो आम जनता के साथ मिलकर सरकार की इस लापरवाही के खिलाफ जन आंदोलन किया जायेगा। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

    रायपुर,  प्रदेश में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक प्रदेश में स्वाइन…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी