IDBI Bank;आइडीबीआई बैंक में 2100 पदों के लिए आवेदन शुरु

  1. जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 800 पदों और एग्जीक्यूटिव के 1300 पदों पर भर्ती
  2. आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 22 नवंबर से शुरू हो गई है
  3. आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है
  4. भर्ती के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क लिए जाने की घोषणा की गई है
  5. आवेदन के लिए बैंक की वेबसाइट, idbibank.in पर विजिट करें

नई दिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी ने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। आइडीबीआइ बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ और एग्जीक्यूटिव (सेल्स एण्ड ऑपरेशंस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा मंगलवार, 21 नवंबर 2023 को जारी विज्ञापन (सं.10/2023-24) के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 800 पदों और एग्जीक्यूटिव के 1300 पदों समेत कुल 2100 पदों पर भर्ती की जानी है।

आवेदन शुरु, ये रहा लिंक

आइडीबीआइ बैंक द्वारा निकाली गई 2100 पदों की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, idbibank.in पर विजिट करें और फिर करियर सेक्शन में जाएं। यहां पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से कैंडिडेट्स अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं और निर्धारित चरणों (रजिस्ट्रेशन, अप्लीकेशन सबमिशन और फीस पेमेंट) की आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से सम्बन्धित पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 22 नवंबर से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आइडीबीआइ बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क लिए जाने की घोषणा की है। हालांकि, अप्लीकेशन फीस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये ही है। उम्मीदवार अपने शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आदि से कर सकेंगे। शुल्क भुगतान की भी आखिरी तारीख 6 दिसंबर ही है।

ये होनी चाहिए योग्यता

हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आइडीबीआइ बैंक द्वारा निर्धारित पदों के अनुसार योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। बैंक के भर्ती विज्ञापन के मुताबिक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए, लेकिन एग्जीक्यूटिव पदों के लिए सिर्फ उत्तीर्ण होना ही आवश्यक है। दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी कैंडिडेट का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार