INCOUNTER;सुरक्षा बलों ने 3 वर्दीधारी माओवादियों को किया ढेर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सलप्रभावित बस्तर अंचल के बीजापुर जिले में सुबह से जारी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा जवानों ने 3 वर्दीधारी माओवादियों को ढेर किया है. इसे लेकर बीजापुर नक्सली मुठभेड़ पर CM साय ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जवानों के अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं.

उन्होंने आगे लिखा कि नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है. बस्तर संभाग में शांति एवं खुशहाली की स्थापना हेतु डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है.

बता दें, बीजापुर के जंगल में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. इसके साथ ही मौके से ऑटोमेटिक हथियार और विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया है. जंगल के अभी भी रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर उनकी पहचान की जा रही है. वहीं सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है.

  • Related Posts

    CRIME; रेत उत्खनन विवाद में फायरिंग,कुर्की के डर से फरार आरोपी अभाविप नेता ने किया सरेंडर,9 आरोपी पकडे जा चुके

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल…

    FLIGHT; बाल-बाल बचे 141 यात्री, हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट का नोज टूटा, रनवे बंद

    नईदिल्ली, हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लैंडिंग के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?