IPL; क्रिकेट केवल बल्लेबाजों का खेल नहीं है !

अक्सर कहा जाता है कि क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल है अगर उनकी निगाहें जम जाए तो अकेले चार सौ रन बना सकते है,  टेस्ट में ब्रायन लारा गवाह है, तो आईपीएल में क्रिस गैल  175 नाबाद रन की पारी खेल चुके है। जब गेंदबाज अपने पर आते है तो  ऐसा भी होता है कि टेस्ट में पूरी न्यूज़ीलैंड  की टीम 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ    महज 26 रन पर पवेलियन लौट जाती है।आईपीएल में 2017 में  49 रन पर विराट कोहली की टीम आरसीबी टीम  केकेआर के सामने घुटने टेक देती है।
आज बात उन धुरंधर गेंदबाजों की हो रही है जिन्होंने 150 से अधिक विकेट हथियाए है। इस फेरहिस्त में केवल 13 गेंदबाज है।2026 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के ट्रेट बोल्ट  नए नाम हो सकते है जिनके हिस्से में फिलहाल 143  विकेट है।
आईपीएल 2008 के साल से चलते चलते 2026 तक पहुंच गया है इन सालों में एक ही गेंदबाज ऐसा है जो हर साल आईपीएल खेला है।ये गेंदबाज रवींद्र जडेजा है। जडेजा ने अब तक 254 मैच खेल कर 170 विकेट लिए है। रवींद्र जडेजा के बाद आर अश्विन 2009, से लगातार खेल रहे है। अश्विन ने 221 मैच में 187 विकेट लिए है। पीयूष चावला 2008 से 2024 तक खेले । चावला ने 221 मैच में 192 विकेट लिए है।
150 विकेट से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम हैंं-
यजुवेंद्र चहल 221
भुवनेश कुमार 198
एसपी नारायण 192
पीयूष चावला 189
आर अश्विन 187
जसप्रीत बुमराह183
डेवन ब्रावो 183
अमित मिश्रा174
लसित मलिंगा 170
रवींद्र जडेजा 170
राशिद खान 158
हर्षल पटेल 151
हरभजन सिंह 150
यजुवेंद्र चहल 221 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है उनसे 23 विकेट पीछे 198 विकेट लेकर भुवनेश कुमार दूसरे पायदान पर है। भुवनेश को यजुवेंद्र चहल की बराबरी करने के लिए आगे चार पांच सीजन और खेलना पड़ेगा।
150 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में  पीयूष चावला, आर अश्विन, ब्रावो और राशिद खान ने एक मैच में चार विकेट लिए है शेष सभी गेंदबाजों ने विपक्ष की आधी टीम याने पांच विकेट लिए है। जसप्रीत बुमराह ने केवल दस रन देकर पांच विकेट लिए है।
जहां तक पांच विकेट लेने वालों की बात है तो अनिल कुंबले ने केवल 5 रन देकर 5 विकेट लिए है। आईपीएल में एक मैच में सर्वाधिक 6 विकेट लेने वाले तीन गेंदबाज है। मुंबई इंडियन के ए जोसेफ ने सन  राइजर्स  हैदराबाद के विरुद्ध 3.4 ओवर में एक ओवर मेडन फेक 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे।  राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर ने 14 रन देकर चेन्नई सुपर किंग्स  के 6 विकेट उड़ाए थे। सुपर जेंट्स के झंपा ने भी सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट लिए है।

  स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL;जब पूरी टीम मिलकर अर्ध शतक नहीं लगा पाई..

    सीजन 2013 के आईपीएल में  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मैच एक ऐसा मैच है जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का कोई भी खिलाड़ी…

    IPL; आईपीएल के 18 साल में 58 बल्लेबाजों ने जड़े 110 शतक

    दुनिया भर में फुटबॉल, बास्केटबाल के बाद क्रिकेट खेल के सबसे बड़े कार्निवल में  महज 120 बॉल के कोटा में सौ रन की व्यक्तिगत पारी खेलना आसान काम नहीं होता…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम