JUDGE; 56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पीएससी के जरिए चयनित 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पहली पदस्थापना दी है। इसके साथ ही 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से विभिन्न आदेश और अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। इन आदेशों के तहत हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई न्यायिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त किए गए 56 नए सिविल जजों को पहली बार न्यायिक पदस्थापना दी गई है। सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नए अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

5 जजों का तबादला

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर और ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से न्यायाधीश, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है। नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से तथा न सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी), दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।

रायपुर में विशेष अदालत की जिम्मेदारी

रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत रायपुर की विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीनियर डिवीजन में भी बदलाव

सिविल जज सीनियर डिवीजन संवर्ग में भी कई अफसरों की नई पदस्थापना की गई है। सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन, मुंगेली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।

हाईकोर्ट में ओएसडी बनाए गए रवि कुमार कश्यप

दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया गया है। इसके साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के भी 7 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस तरह हाईकोर्ट के ताजा आदेशों से प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना और जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER; उप संचालक से लेकर बाबू तक हुए इधर-उधर, जनसम्पर्क विभाग में तबादला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है. तबादले की जद में सहायक संचालक से सहायक ग्रेड-3 तक के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. इनमें…

    PWD; मंत्री अरुण साव बोले- ढाई सालों में 1285 सड़कों, 247 पुलों और 42 भवन निर्माण कार्य के लिए 12,666 करोड़ की स्वीकृति

    0 लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति रायपुर.उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार