US; H-1B वीजा लॉटरी में नहीं आया नाम? फिर भी अमेरिका में कर सकते हैं जॉब

वाशिंगटन, अमेरिका में जॉब करने का सपना संजोए वर्कर्स के लिए H-1B वीजा सबसे अहम होता है। हर साल हजारों की संख्या में वीजा जारी होते हैं। इस साल भी वीजा के लिए लॉटरी हुई थी। वित्तीय वर्ष 2026 के लिए H-1B वीजा लॉटरी के नतीजे सामने आ चुके हैं। मगर हजारों आवेदकों को लॉटरी में निराशा हाथ लगी है, क्योंकि उनका नाम नहीं आया है। हर साल 85 हजार वीजा जारी होते हैं, जिसमें से 20 हजार यूएस से मास्टर्स करने वाले छात्रों के लिए रिजर्व होते हैं।

वहीं, लॉटरी में जिन लोगों का नाम नहीं आया, वे अगली बार फिर कोशिश कर सकते हैं। साथ ही उनके लिए अब दूसरे रास्ते खुले हैं। वैसे तो USCIS दूसरी बार लॉटरी निकालती है, जिसमें उनका नाम आ सकता है। उनके पास अगले साल अप्लाई करने का भी ऑप्शन है। हालांकि, अमेरिका में कई और भी तरह के वीजा हैं, जिनके जरिए जॉब की जा सकती है। अगर आपका नाम भी H-1B वीजा लॉटरी में नहीं आया है तो फिर आप भी इन वीजा के जरिए अमेरिका जाकर जॉब कर सकते हैं।

अमेरिका में जॉब के अन्य विकल्प

F-1 वीजा (OPT और STEM OPT एक्सटेंशन के साथ): ये वीजा उन छात्रों के लिए है जो SEVP-approved स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। SEVIS फीस 350 डॉलर है और DS-160 की फीस 185 डॉलर है। आसान भाषा में कहें तो, ये वीजा उन छात्रों के लिए है जो अमेरिका में पढ़ाई करना चाहते हैं और फिर उसके बाद नौकरी।

ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप (EB-2 और EB-3): ये वीजा उन लोगों के लिए है, जो अमेरिका में हमेशा के लिए रहना चाहते हैं। EB-2 वीजा उन लोगों के लिए है जिनके पास अच्छी डिग्री है या जो किसी काम में बहुत अच्छे हैं। EB-3 वीजा उन लोगों के लिए है जो स्किल या अनस्किल वर्कर्स हैं।

L-1 इंट्राकंपनी ट्रांसफर वीजा: ये वीजा उन कर्मचारियों के लिए है जो किसी बड़ी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पिछले तीन सालों में कम से कम एक साल विदेश में काम किया हो। Form I-129 की फीस 460 डॉलर, एंटी-फ्रॉड फीस 500 डॉलर और वीजा एप्लीकेशन फीस 190 है।

O-1 वीजा (असाधारण क्षमता के लिए): ये वीजा उन लोगों के लिए है, जो अपने क्षेत्र में बहुत मशहूर हैं। Form I-129 की फीस 1,055 डॉलर है (छोटी कंपनियों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए 530 डॉलर)। DS-160 की फीस 190 डॉलर है।

J-1 एक्सचेंज विजिटर वीजा: ये वीजा उन लोगों के लिए है जो अमेरिका जाकर रिसर्च, इंटर्नशिप या एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते हैं। SEVIS फीस 220 डॉलर और DS-160 फीस 185 डॉलर है।

कैप-एग्जेम्प्ट H-1B: यूनिवर्सिटी, गैर-लाभकारी संस्थाएं और रिसर्च इंस्टिट्यूशन H-1B कैप से बाहर हैं। योग्य कर्मचारी यहां आवेदन कर सकते हैं और अमेरिका में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…