CAREER; कृषि स्नातकों के लिए पैकेजिंग क्षेत्र में सुनहरा कैरियर, निर्यात के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने में पैकेजिंग की भूमिका महत्वपूर्ण

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कैरियर गाइडेंस, प्लेसमेंट एवं एलुमनी सेल द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, मुंबई (भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था) के सहयोग से “कृषि स्नातकों के लिए पैकेजिंग क्षेत्र में कैरियर के अवसर“ विषय पर प्रेरणादायक और जानकारीपूर्ण इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन कृषि महाविद्यालय, रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय पैकेजिंग संस्थान, मुंबई के अनुसंधान एवं विकास तथा परामर्श विभाग के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख डॉ. बादल देवांगन ने विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़े पैंकेजिंग से संबंधित महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह कृषि, कृषि अभियांत्रिकी और खाद्य प्रौद्योगिकी में स्नातक उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने ज्ञान का उपयोग सतत पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा, उत्तर कटाई तकनीक और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कर सकते हैं। इस इंटरैक्टिव सत्र में 120 से अधिक विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें विशेष रूप से खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर और कृषि अभियांत्रिकी संकाय, रायपुर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शामिल थे।
डॉ. देवांगन ने कार्यक्रम में उदाहरणों और खुले प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताया कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, कटाई क्षति को कम करने और निर्यात के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने में पैकेजिंग की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों और कौशल विकास के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी, जिससे वे पैकेजिंग के क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए खुदको और बेहतर बना सकें। कृषि स्नातकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पैकेजिंग उद्योग में विविध कैरियर संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के समापन सत्र में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने बहुविषयी ज्ञान की महत्ता पर जोर दिया और छात्रों को इस अपेक्षाकृत कम परिचित लेकिन अत्यंत संभावनाशील क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह इंटरएक्टिव सत्र कृषि विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पहली बार विशेष रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दीपक महापात्र द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    IGKV;कृषि विज्ञान केन्दों के कर्मचारियों की समस्या निपटाने कृषि विश्वविद्यालय प्रयासरत, विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन प्रतिबंधित

    0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने आई.सी.ए.आर. और राज्य शासन से वित्तीय सहायता का किया है अनुरोधरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विषय वस्तु…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग