रायपुर, राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 34 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को विभिन्न थाना क्षेत्रों तथा क्राइम ब्रांच में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई पुलिसकर्मी थाने से क्राइम ब्रांच
तबादला सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को थानों से क्राइम ब्रांच भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को क्राइम ब्रांच से विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।








