POLITICS; भाजपा विधायक दल की बैठक 10 को होगी, पर्यवेक्षक त्रय मुंडा, सोनोवाल व गौतम रहेंगे मौजूद

0बैठक में प्रदेश प्रभारी माथुर, चुनाव सह प्रभारी मांडविया, संगठन सह प्रभारी नबीन, प्रदेश अध्यक्ष साव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह भी रहेंगे

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होगी जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।

भाजपा विधायक दल की कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विदित रहे, हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर सस्‍पेंस अब रविवार को खत्‍म हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है। अरुण साव ने कहा, भाजपा के विधायक दल की बैठक कल निर्धारित हुई है।

सीएम रेस में इन नेताओं का नाम सबसे आगे

छत्तीसगढ़ में जिन नामों की चर्चा खूब रही है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, गोमती साय, अरुण साव और ओपी चौधरी हैं। इन सबके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और आरएसएस से जुड़े नेता डा. पूर्णेन्दु सक्सेना का नाम भी सीएम की दौड़ में शामिल हो गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 5 चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, यूपी में अजय माकन को मिली कमान

    नईदिल्ली, आने वाले साल 2027 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज 16 नवंबर 2026 को कांग्रेस…

    CONGRESS; 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, दीपक बैज बोले- प्रदेशभर में चलाया जाएगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत