POLITICS; मनोहर लाल ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, शाम चार बजे फिर लेंगे सीएम पद की शपथ

 चंडीगढ़, हरियाणा में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल सायं चार बजे दोबारा शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह का समय बदल गया है। अब राज्य में भाजपा के साथ जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं रहेगा।

निवर्तमान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि मनोहर लाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन की सरकार का इस्तीफा सिर्फ जजपा से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है।

चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक

भाजपा ने विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है। बैठक में मनोहर लाल केंद्रीय पर्यवेक्षकों अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ की उपस्थिति में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। अभी यह देखना है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे। दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा स्थित राजनिवास में पहुंच चुके हैं। यही सभी भाजपा विधायक और निर्दलीय विधायक उपस्थित हैं।

दिल्ली में जजपा नेता दुष्यंत चौटाला

वहीं, दुष्यंत चौटाला दिल्ली में हैं। उनके साथ चार ही विधायक हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी लेकिन उन्हें गठबंधन बनाए रखने के लिए कोई इशारा नहीं मिला। दुष्यंत राजग गठबंधन के घटक दल के नेता होने के नाते लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दो सीटों पर दावा पेश कर रहे थे। भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के संपर्क में जजपा के पांच विधायक

रामकुमार गौतम सहित पांच जजपा विधायक चंडीगढ़ में हैं और भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की नई सरकार में 41 भाजपा, छह निर्दलीय और पांच जजपा विधायकों को समर्थन रहेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; थाने के बाहर कांग्रेसियों का धरना, दीपक बैज भी पहुंचे, एफआईआर वापस लेने और भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग

    0 प्रदर्शन में झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए रायपुर, राजधानी रायपुर में कल शाम को भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई…

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र