POLITICS; सीएम साय ने कहा- जल्द ही प्रारंभ करेंगे छत्तीसगढ़ से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि की दर्शन यात्रा

0 11 सीटें जीतकर उपहार स्वरूप 11 कमल दिल्ली भेजेंगे, मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी

0 इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार बने ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए हैं। 13 दिसंबर को शपथ लेने के दूसरे ही दिन 14 दिसंबर को हमने 18 लाख आवासहीन परिवारों के हित में निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा का बोनस जारी कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से वादा किया था कि पीएससी घोटाले की जांच होगी, दोषियों को नहीं बख़्शा जाएगा। हमने दूसरे कैबिनेट बैठक में ही पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का निर्णय लिया। महतारी वंदन के लिए हमने तीन दिवसीय विधानसभा के सत्र में बजट की व्यवस्था कर ली है, अब जल्द ही विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए आर्थिक सहायता देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम जल्द ही छत्तीसगढ़ से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन यात्रा प्रारंभ करेंगे। आने वाला चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है। हमें छत्तीसगढ़ से उन्हें 11 सीटें जीतकर उपहार स्वरूप 11 कमल दिल्ली भेजना है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। श्री शर्मा ने कहा कि विष्णु देव जी और किरण देव जी दोनों ही हमारे आधार हैं। इन दोनों के नेतृत्व में हमें लोकसभा की 11 के 11 सीटें हमें जीतनी है। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांच साल बाद हमारे अच्छे दिन आए हैं और अच्छे दिन आप सब कार्यकर्ताओं के दम पर आए हैं। अच्छे दिन आपके परिश्रम, त्याग, तपस्या से आये हैं, इसका पूरा श्रेय आप सभी कार्यकर्ताओं को है। अब तो हमारे घर में रामलला भी आ रहे हैं, तीर-धनुष लेकर अन्यायियों, आततायियों का नाश करने आ रहे हैं। सांसद श्री सुनील सोनी ने कार्यकर्ता अभिनदंन समारोह में स्वागत भाषण दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि आप सभी की मेहनत से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। मोदी की गारंटी में हमने जितने भी वादे जनता से किए हैं, उन्हें पांच सालों में चरण दर चरण पूरा करेंगे। अब हमारी जवाबदारी बढ़ गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद चुन्नी लाल साहू, विधायक अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, संपत अग्रवाल, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…