RAILWAY; महिलाओं के लिए आरक्षित प्लेटफार्म के ओपन प्रतीक्षालय में पुरुष बैठे पाए गए…

*वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने छदम वेष में किया रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर ने  प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत महिला यात्रियों के लिए “अक्षिता” नाम से एक उपयुक्त स्थान को चिन्हांकित किया है जिसमें ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान महिला यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा के साथ अन्य उपयुक्त सुविधा दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने छदम वेशभूषा में स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने पाया कि अक्षिता सेफ बबल महिलाओं के लिए आरक्षित प्लेटफार्म पर ओपन प्रतीक्षालय में पुरुष बैठे पाए गए। महिलाओं के लिए बने प्रतीक्षालय में अगर पुरुष बैठे पाए जाएं तो यात्री 139 पर तुरंत कॉल कर सूचना दें।

  महिला सशक्तिकरण की दिशा एक कदम और आगे बढ़ते हुए अकेली महिला यात्रियों को रेलवे प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा के दौरान एक ऐसी जगह उपलब्ध कराना था जहां कि वो अपने आप को सुरक्षित महसूस करे । इसी उद्देश्य के दृष्टिगत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने अपने महत्वपूर्ण स्टेशनों रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई स्टेशनों के सामान्यतया प्लेटफार्म नंबर 01 पर एक ऐसे जगह को चिन्हांकित किया जो कि प्लेटफार्म के लगभग मध्य स्थित हो, रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट, स्टेशन मास्टर आदि रेल कार्यालय के निकट हो ।

यहां अनिवार्यतया सीसीटीवी कैमरे लगें हो, पानी आदि की सुविधा निकट हो । इन स्टेशनों पर उपर्युक्त संदर्भित सुविधाओं को देखते हुए ऐसे स्थानों को चिन्हाकित कर उन्हें बैरिकेट कर एक सेफ बबल का निर्माण किया गया । इन स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मी लगातार निगरानी करती हैं । इसमें पुरुष यात्रियों का प्रवेश वर्जित रहता है जिसके कारण अकेली प्रतीक्षारत महिलाएं सहज भाव से बिना किसी हिचक के आराम के साथ प्लेटफार्म पर अपना प्रतीक्षा समय व्यतीत करती है । चिन्हांकित स्थान होने के कारण प्रत्येक रेलकर्मी की नजर इस सेफ बबल पर रहती है जिससे यह स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से उपयुक्त है । सीसीटीवी कैमरे की नजर में इस स्थान के रहने से रेलवे सुरक्षा बल नियंत्रण कार्यालय लगातार इस पर अपनी नजर रखता है ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां