FOREST; नियमितीकरण के साथ मोदी की गारंटी पर अमल करने वन विभाग के दिहाडी श्रमिक आंदोलन करेंगे

0 दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा संघ की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त

रायपुर, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण सहित मोदी की गारंटी को लागू करने की मांगको लेकर वन विभग के दिहाडी कर्मचारी अब आर-पार की लडाई लडेंगे। समय रहते मांगे पूरी नहीं हुई तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायपुर व रायगढ़ निवास का घेराव किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक पंडरी रायपुर में हुई । बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, राजकुमार चौहान, प्रीतम सिंह निषाद,गिरधर जैन,शुभम जायसवाल ,दिनेश राय, अशोक विश्वकर्मा, अजय गुप्ता आदि मओजूद थे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सत्ता में आने के पूर्व मोदी की गारंटी में 100 दिन के भीतर में समिति बनाकर नियमितीकरण करने का वादा भूलने का आरोप लगाया गया। इस कारण अनियमित,दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में रोष व्याप्त हैं।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने 11. अगस्त .2024 से 27. सितंबर 2024 तक 48 दिनों तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। तब आकस्मिक्ता कार्यभारित सेवा नियम लागू करने तथा स्थायीकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया था। अब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने पुन: हडडताल में जाने की रूप रेखा तैयार किया है।
रायपुर जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा संघ से हटाए गए
इधर छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा को संघ की प्राथमिक सदस्यता से पृथक कर दिया गया है, उनके स्थान अजय गुप्ता को रायपुर जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, सनत भतपहरी जिला उपाध्यक्ष, कोमल साहु जिला सचिव,खगेश साहु जिला संगठन मंत्री, नरोत्तम सिन्हा जिला संगठन मंत्री, खुबीलाल वर्मा अध्यक्ष राजीव स्मृतिवन, आजूराम पटेल अध्यक्ष माना नर्सरी, राधेश्याम वर्मा अध्यक्ष तिल्दा नेवरा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रुप में मनहरण साहू ,सूर्य प्रकाश, केशर बंजारे,छबिराम, जितेन्द्र साहू ,घनश्याम जांगड़े का मनोनयन किया गया है।

  • Related Posts

    CGPEB; व्यापम ने जारी किया पांच प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन, जानें महत्वपूर्ण तारीख

    रायपुर, राज्य में प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर अभी पांच प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इनमें…

    ELEPHANT; हाथी की मौत पर केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट, 7 सालों में 63 हाथियों की गई जान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सूरजपुर में जिले में हाथी की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार से रिपोर्ट मांगी है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां