TIGER;जंगल सफारी में बाघ शावकों की मौत, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में घायल बाघ का रेस्क्यू

रायपुर, एशिया की सबसे बड़ी बताई जाने वाली नंदनवन जंगल सफारी एक बार फिर विवादों में है। यहां रहने वाली बाघिन ‘बिजली’ ने 6 अप्रैल 2025 को दो बाघ शावकों को जन्म दिया था। जिनकी मौत हो गई। इनमें एक शावक तो जन्म के समय ही मृत मिला, जबकि दूसरा शावक कमजोर था और लगातार निगरानी के बाद भी 13 अप्रैल को उसकी हालत बिगड़ गई। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अगले दिन यानी 14 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग ने 16 अप्रैल को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मौत की पुष्टि की। सफारी प्रबंधन के मुताबिक, जन्म के समय ही एक शावक मृत था। दूसरा शावक बेहद कमजोर था, जिसे सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया था। जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को शावक ने सिर्फ एक बार ही दूध पिया। उसकी हालत बिगड़ने पर 14 अप्रैल को दोपहर 3:20 बजे उसे मां से अलग कर नियोनाटल केयर यूनिट में लाया गया। जांच में उसका शरीर का तापमान 92°F (33.3°C) पाया गया, जो सामान्य से काफी कम था। तत्काल इलाज शुरू किया गया, लेकिन दोपहर 3:28 बजे उसकी मौत हो गई। बाघिन बिजली ने 29 अगस्त 2023 को भी चार शावकों को जन्म दिया था और उनका बर्थडे सफारी प्रबंधन ने धूमधाम से मनाया था।

घायल बाघ का इलाज जंगल सफारी में

बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शिकारियों के जाल में फंसकर एक बाघ घायल हो गया। बाघ के पैरों में गंभीर चोटें आईं और घाव सड़ने लगे। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाघ को रेस्क्यू किया, प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए जंगल सफारी भेजा।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बफर जोन, कांदुलनार, मोरमेड़ और तोयनार गांवों के बीच घने जंगल में एक बाघ शिकारियों द्वारा लगाए गए तार के फंदे में फंस गया। इस फंदे की वजह से बाघ के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसके कारण घावों में कीड़े पड़ गए और सड़न शुरू हो गई। वन विभाग को इस घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बाघ का उपचार शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, बाघ की उम्र पांच से छह वर्ष है।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती