RMC; महीनों से भुगतान नहीं, सिविल, जल, विद्युत एवं सफाई ठेकेदारों का हाल बेहाल, 6 जुलाई को नगर निगम का काम ठप करेंगे

रायपुर, रायपुर नगर निगम की सीमा के भीतर लोगों को मूलभूत सुविधाएँ प्रदान करने में अग्रणी रायपुर नगर निगम के ठेकेदारों को महीनों से भुगतान पर पूर्ण रोक लगने के कारण उनके समक्ष दिनचर्या के खर्चों के लिए लेनदारों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान के अभाव में लगभग सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।आयुक्त, महापौर तथा नेता प्रतिपक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष ठेकेदार अपनी गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। भुगतान रोकने के विरोध में 6 जुलाई सोमवार को समस्त ठेकेदारों ने काम बंद करने का निर्णय लिया है।

ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ठाकुर ने बाताया है कि विगत कुछ महीनों से, जब से नए आयुक्त का निगम में आगमन हुआ है, तब से ऐसा प्रतीत होता है कि ठेकेदारों के बिल भुगतान की फाइलों को मानो लकवा मार गया हो। नए आयुक्त द्वारा फाइलों में गति लाने की मंशा से ई-फाइलिंग सिस्टम को अनिवार्य किया गया, किंतु नगर निगम के कुछ अधिकारी इस व्यवस्था को विफल करने में लगे हुए हैं। उन्हें ई-फाइलिंग से अपना व्यक्तिगत नुकसान दिखाई दे रहा है। यदि ई-फाइलिंग प्रणाली सफल हो गई, तो फाइलें लटकाने के बदले मिलने वाला पैसा कौन देगा?

स्थिति और भी गंभीर तब हो गई जब नगर निगम में राज्य शासन द्वारा आंतरिक अंकेक्षण (ऑडिट) के लिए सबसे भ्रष्ट कंपनी को ठेके पर नियुक्त कर दिया गया। उसके कम पढ़े-लिखे कर्मचारी ठेकेदारों की फाइलों को बिना पूरी तरह देखे ही आपत्तियाँ लगा रहे हैं। इसका एकमात्र कारण यही प्रतीत होता है कि ठेकेदार देयक पास कराने के लिए उन्हें चढ़ावा देना शुरू करें। वे केवल अधिकारियों के दबाव वाले देयकों को ही पारित कर रहे हैं।

ठेकेदार, जो पहले से ही कर्ज लेकर व्यवसाय करते हैं और मामूली मुनाफे पर जैसे-तैसे अपना घर चलाते हैं, उनका भविष्य अंधकारमय दिखाई देने लगा है। हताशा और चिंता उन पर हावी होती जा रही है। लेनदारों की लगातार मांग, घर का खर्च, बच्चों की फीस, बुजुर्गों की देखभाल, दवाइयाँ आदि का प्रबंधन उनके लिए पहाड़ जैसा कठिन हो गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    COLLECTOR; नियम सबके लिए बराबर, कलेक्टर ने खुद को दे दी सजा, कर्मचारी भी रह गए सन्न

    बिलासपुर, आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बदलने के लिए…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा