MURDER; तांत्रिक क्रिया में स्क्रैप व्यापारी समेत 3 की हत्या, 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के कोरबा में तांत्रिक क्रिया के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने गुरुवार को मामले में मुख्य तांत्रिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 3 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.

बता दें, 11 दिसंबर की सुबह स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन समेत 3 लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले. यह तीनों बीती रात स्क्रैप व्यापारी के बरबसपुर स्थित यार्ड में बैगा के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहे थे. तांत्रिक क्रिया के दौरान एक-एक कर बैगा ने तीनों को कमरे में बुलाया और कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अशरफ मेमन, कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है. बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने इन्हें दावा किया था कि अगर वे बैगा को 5 लाख देते हैं, तो वह तांत्रिक क्रिया द्वारा उन्हें 2.5 करोड़ बनाकर देगा. इसी अंधविश्वास के चलते तीनों ने 10 दिसंबर देर रात पूजा रखवाई, लेकिन बंद कमरे में कुछ ऐसा हुआ कि तीनों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा.

बैगा राजेन्द्र कुमार के साथ बिलासपुर के अमेरी से आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि बैगा और बैगा का एक साथी अंदर कमरे में थे. राजेन्द्र और एक और साथी बाहर थे. उसने बताया कि बैगा ने अंदर कमरे में तंत्र-मंत्र क्रिया शुरू की. पूजा के दौरान बैगा ने एक-एक कर अशरफ मेमन समेत तीनों मृतकों को कमरे में बुलाया और नींबू दिया और कमरे में बंद करते जा रहा था. बैगा ने उन्हें 15 से 30 मिनट तक के लिए कमरे में बंद किया था. लेकिन जब दरवाजा खोला गया, तो तीनों की मौत हो चुकी थी. आशंका जताई जा रही है कि जहर खुरानी देकर तीनों को मौत के घाट उतारा गया है.

  • Related Posts

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां