PROTEST; सेंट्रल जेल में बंदी की मौत, गाँड़ा समाज ने एक करोड़ मुआवजा और न्यायिक जाँच की माँग की

0 समाजजनों की घटना की निंदा और किया जेल के बाहर प्रदर्शन

रायपुर, सामाजिक न्याय कार्यकर्ता अधिवक्ता भगवानू नायक, किशोर महानंद, राधेश्याम विभार, आशीष तांडी, प्रीतम महानंद, भारत छुरा, चंदू बघेल, रोशनी बाघ, पिंकी निहाल आदि गाँड़ा समाज के नेताओं ने कहा रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर विचाराधीन  आरोपी ने फांसी लगा ली, जो गाँड़ा जाति और अनुसूचित जाति वर्ग का है। फांसी आरोपी ने लगाई या कुछ और साजिश है, इसकी जांच करने की मांग को लेकर गाड़ा समाज के लोगों ने जेल परिसर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश के माध्यम से जांच कमेटी गठित करके जांच करने की मांग की गई है।

ज्ञात हो कि जेल में बंद सुनील महानंद ने रविवार की रात बैरक 5 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी के बाद परिजन जेल परिसर पहुंचे और जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जेल के समक्ष धरना दिया। परिजनों की शिकायत है कि जेल में सुनील महानंद को प्रताड़ना दिया गया । परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि परिजनों को सूचना दिए बगैर अंबेडकर अस्पताल स्थित मर्चुरी भेज दिया गया। टिकरापारा पुलिस ने मृतक को झूठे मामले में फंसाया। अब जेल में रहस्यमयी तरीके से मौत होना संदेह को जन्म देता है। इस दौरान अधिवक्ता भगवानू नायक, किशोर महानंद, राधेश्याम विभार, आशीष तांडी, प्रीतम महानंद, भरत छुरा, चंदू बघेल, रोशनी बाघ, पिंकी निहाल सहित सैकड़ों की संख्या में समाज जन मौजूद थे।

  • Related Posts

    HC; वकील की गलती की सजा निर्दोष मुवक्किल को नहीं दे सकते, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    बिलासपुर, न्याय की उम्मीद में अदालत पहुंचने वाले आम लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद राहत भरा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल, स्पष्ट किया न्यायालय ने स्पष्ट…

    RAID; एडिशनल चीफ इंजीनियर के ठिकानों में करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, प्लॉट और नकदी बरामद

    भुवनेश्वर, ओडिशा के विजिलेंस अधिकारियों को सचमुच ‘सोना’ हाथ लगा है। सेंट्रल इरिगेशन सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….