ACCIDENT; बांध में डूबकर भाई-बहन की हुई मौत…जन्मदिन मनाने बुआ के घर गया था मासूम

अंबिकापुर, सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कठिंदा में राजा मुड़ा स्टाफ डेम में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है. घटना के दौरान अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे. बच्चों ने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने दोनों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं.

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल दास (13 वर्ष) पिता मनोज दास, ग्राम गणेशपुर केनापारा निवासी, अपनी बुआ के घर (कठिंदा) जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था. यहां आने के बाद वह अपनी बहन संजना दास (12 वर्ष), पिता रघु दास और स्थानीय बच्चों के साथ राजा मुड़ा स्टाफ डेम में नहाने गए थे.

नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे. साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे. घटना की सूचना तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को दी गई. मौके पर पहुंचे लोग दोनों को पानी से बाहर निकालकर डायल-112 की मदद से लखनपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. पुलिस ने बताया कि देर शाम होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा.

  • Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां