PAK TERROR; 7 मई को कहां-कहां मॉक ड्रिल, कहीं आपके जिले में भी तो नहीं बजेगा युद्ध वाला सायरन 

0 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल होगा

नई दिल्ली, पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान जंग के मुहाने पर हैं. दोनों देशों के बीच अभी कोल्ड वॉर जारी है. युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है. ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को कल यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. कल सभी राज्यों में युद्ध के सायरन बजेंगे. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान को डर है कि भारत पलटवार करेगा. पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है.

मॉक ड्रिल के तहत एयर रेड वार्निंग सायरनों का संचालन होगा. यह बड़े खतरे और दुश्मन की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी करने से जुड़ा कदम है. नागरिकों और छात्रों को संभावित हमलों की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक नागरिक सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. क्रैश ब्लैकआउट की व्यवस्था की जाएगी. इसके तहत दुश्मन की हवाई निगरानी या हमले से शहरों और ढांचों को छिपाने के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा. कुल 244 शहरों में मॉक ड्रिल होगी. चलिए कल यानी 7 मई को किन-किन जिलों में युद्ध वाले सायरन बजेंगे और मॉक ड्रिल होगी.

7 मई को किन-किन जिलों मॉक ड्रिल

देश के कुल 244 जिलों में मॉकड्रिल किया जाएगा. जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के भी जिले शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर, वाराणसी, चंदौली, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, झांसी और प्रयागराज सहित अन्य जिलों में मॉकड्रिल किया जाएगा.

इन जिलों में होगी मॉकड्रिल
वहीं मध्य प्रदेश के पांच जिलों में मॉक ड्रिल होगा, जिसमें भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी और इंदौर शामिल है. जबकि राजस्थान के जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर, नागौर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर और छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल होगा. वहीं उत्तराखंड के देहरादून में भी मॉक ड्रिल होगी.

जनता को हमले के लिए तैयार करने के लिए मॉक ड्रिल
बता दें कि पहलगाम में पाक प्रायोजित आतंकवादियों ने जिस तरह बेगुनाह लोगों पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या की गई, इसको लेकर पूरे देश में उबाल है. देश की जनता पीएम मोदी से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग रही है. वहीं, पीएम ने भी पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे दी है. जल्द ही पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है, जिसके जवाब में यदि पाकिस्तान पलटवार करता है तो उन परिस्थितियों में आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित रखें इसको लेकर देश के 244 बड़े शहरों में कल यानी बुधवार को मॉकड्रिल होगी.

डरने की जरूरत नहीं
शहर भर में सिविल डिफेंस के लोग नागरिकों को प्रशिक्षित करेंगे. दमकल, पुलिस, चिकित्सा, फ़ूड सप्लाई चेन, सिविल डिफेंस सभी से कोऑर्डिनेट किया गया है. साथ ही जनता से अपील की गई है कि यह केवल एक मॉक ड्रिल है, यानी कि तैयारियां हैं, किसी भी सूरत में डरना नहीं है. लेकिन जब भी सायरन बजे तो अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं.

  • Related Posts

    BEAR; भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार नाखून बरामद ,डॉग स्क्वॉड से हुई पतासाजी

    बिलासपुर, गौरेला-पेड्रा-मरवाही जिले के वन परिक्षेत्र मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती