FEDRATION; अनुकंपा नियुक्ति में तृतीय श्रेणी पदों पर सीलिंग समाप्त करने एवं स्थानांतरण प्रतिबंध हटाकर नई नीति लागू करने की मांग

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग-पत्र*

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों से जुड़े दो अत्यंत महत्वपूर्ण एवं लंबे समय से लंबित विषयों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विस्तृत मांग-पत्र सौंपते हुए त्वरित निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, महासचिव चंद्रशेखर तिवारी, उप संयोजक पवन शर्मा, रोहित तिवारी, संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पंकज पांडे ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग के दिनांक 23 फरवरी 2019 के आदेश के कारण तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती के पदों पर 10 प्रतिशत की सीमा (सीलिंग) निर्धारित है। इस सीमा के कारण अनेक दिवंगत शासकीय सेवकों के उच्च शिक्षित एवं पात्र आश्रित वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके विपरीत चतुर्थ श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए किसी प्रकार की सीलिंग लागू नहीं है।

फेडरेशन ने मांग की है कि मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए तृतीय श्रेणी के पदों पर भी चतुर्थ श्रेणी की भांति सीलिंग समाप्त की जाए, ताकि दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को समयबद्ध न्याय मिल सके तथा उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक संकट से राहत प्राप्त हो। इसके साथ ही फेडरेशन ने वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति में आवश्यक संशोधन करते हुए स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने तथा नई स्थानांतरण नीति जारी करने की मांग की है।

फेडरेशन ने मांग-पत्र में कहा है कि नई स्थानांतरण नीति में निम्नलिखित प्रावधानों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए—

1. पति-पत्नी प्रकरणों में पारस्परिक स्थानांतरण का स्पष्ट प्रावधान।
2. मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को स्थानांतरण में पूर्ववत छूट।
3. दिव्यांग, कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण, हृदय शल्य चिकित्सा एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित शासकीय सेवकों को विशेष प्राथमिकता एवं स्थानांतरण में छूट।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; परिवार में अगर पहले से जाब है तो नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, सरकारी नौकरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि मृत सरकारी कर्मचारी के परिवार का कोई सदस्य पहले…

    POLICE; रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, 20 जवान पहुंचे फील्ड में

    रायपुर, राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र