आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ED का एक्शन

नई दिल्ली, एजेंसी, दिल्ली की शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने बुधवार सुबह राज्यसभा सांसद के घर छापेमारी की थी। प्रवर्तन निदेशालय शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने बीते दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय का भी नाम था।

करीब 10 घंटे चली पूछताछ

जानकारी के अनुसार, संजय सिंह से ED ने 10 घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स को बढ़ा दिया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय के घर के बाहर इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। शाम 6.30 बजे संजय सिंह घर से बाहर निकले। उन्होंने समर्थकों का अभिवादन किया। उन्हें गाड़ी में बैठाकर ईडी के ऑफिस ले जाया गया।

मनीष सिसोदिया के बाद दूसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद इस मामले में यह दूसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है। इससे पहले मई में संजय सिंह ने वित्त सचिव टीवी सोमनाथ को लिखे पत्र में कहा था कि ईडी ने जानबूझकर उन्हें इससे जोड़ा है। बिना किसी आधार के शराब घोटाले में उनका नाम लिया गया। उनकी छवि खराब की गई और बदनाम किया गया।

संजय सिंह ने कहा कि उनका नाम दिनेश अरोड़ा के बयानों के आधार पर जोड़ा गया है। आप नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनकी छवि खराब करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। ईडी सूत्रों के अनुसार, आप नेता का नाम चार्जशीट में 4 बार आया है। जिनमें से एक गलती से टाइप हो गई थी। राहुल तत्कालीन उत्पाद आयुक्त थे।

भाजपा नेताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर क्या कहा?

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी हुई, क्योंकि जिन्होंने पैसे दिए। उन्होंने खुद बताया कि पैसे दिए हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी दर्शाती है कि सिर्फ संजय ही नहीं बल्कि इसकी आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक जाएगी।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी कर रही है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब आपने करोड़ों रुपए रिश्वत लिए। दिनेश अरोड़ा ने पैसे इकट्ठा करके संजय को दिया। जब आप करोड़ों रुपये ले रहे थे। तब जेल तो जाना ही पड़ेगा।’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार