कर्मचारी नेता विजय झा बोले-भर्ती प्रक्रिया की तरह पदोन्नति प्रक्रिया भी तत्काल शुरु करें

 रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में आरक्षण विवाद को निराकृत करते हुए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी प्रकार आरक्षण के कारण रुके पदोन्नति की प्रक्रिया को भी तेजी से निराकृत किया जाना चाहिए। 

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि आरक्षण के विरोध के कारण लंबित भर्ती प्रक्रिया जिस तेजी से प्रारंभ की गई है, उसी तेजी से पदोन्नति की प्रक्रिया भी प्रारंभ होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ पदोन्नति नियम 2003 के प्रावधानों के तहत प्रति वर्ष 1 अप्रैल की स्थिति में वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, दावा आपत्ति उपरांत अंतिम प्रकाशन, सक्षम अधिकारी द्वारा गोपनीय चरित्रावली पर मतांकन तथा रिक्त पद के विरुद्ध पदोन्नति की प्रक्रिया अपनाए जाने का प्रावधान उपबंध है। इसका त्वरित गति से पालन करते हुए पदोन्नति से वंचित शासकीय सेवकों को पदोन्नति का लाभ शीघ्रातिशीघ्र  दिए जानें की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से करते हुए,तदाशय का निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग एवं समस्त विभागाध्यक्षों को प्रेषित किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    CGHB; नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का आज होगा शुभारंभ,मंत्री ओपी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….