गांव में डबल मर्डर से सनसनी; शराब के नशे में देवर ने भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

महासमुंद, छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में दोहरे हत्‍याकांड से सनसनी फैल गई है। खबरों के अनुसार युवक ने शराब के नशे में मंगलवार की रात अपनी भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। दोहरे हत्‍याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में मंगलवार शाम एक जघन्य अपराध में देवर ने अपनी भाभी व तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। सब्बल से वार पर वार किया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पुकराम ठाकुर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों व स्वजन को खबर होने पर पुलिस को सूचना दी गईं। पुलिस रात से ही जांच व तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पतेरापाली निवासी तुलसी ठाकुर 31 पति जयदेव ठाकुर, पुत्र कमलेश 3 के साथ घर पर थी। तुलसी का 8 वर्षीय बड़ा पुत्र है, जो पिता व दादी के साथ घर से बाहर थे। शाम को तुलसी का देवर पुकराम ठाकुर 30 नशे की हालत में घर आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई। तैश में आकर पास रखे सब्बल से आरोपी ने तुलसी पर वार कर दिया। मां से झगड़ता देख बच्चा भी पास आ गया, जिससे बच्चे पर भी वार किया गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। इधर देर शाम घर लौटे पति, सास ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अतिक्रमण हटाने का विरोध

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों…

    CRIME; बाइक सवारों ने पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक की लूटी मोबाइल, मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना…

     रायपुर, राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लुटेरों का शिकार हो गए है। बाइक से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…