टिकट लेने के बाद भी पिछले वित्त वर्ष 2 करोड़ से ज्‍यादा लोग नहीं कर पाए रेल यात्रा

नई दिल्ली, पीटीआई,  देश में एक शहर से दूसरे शहर जाना हो या फिर एक राज्य से दूसरे राज्य इसके लिए आम तौर पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना अमूमन किफायती भी होती है। लोग यातायात के अन्य साधनों की तुलना में बहुत ही कम पैसे में अपने गंतव्य पर पहुंच जाते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण ट्रेन से यात्रा नहीं कर पाते हैं।

रेलवे बोर्ड ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि साल 2022-23 में 2.7 करोड़ से अधिक यात्री टिकट खरीदने के बाद भी ट्रेन से यात्रा नहीं कर पाए। रेलवे के मुताबिक, इन सभी यात्रियों का टिकट कंफर्म नहीं हो पाया था। मालूम हो कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह संख्या 1.65 करोड़ थी। रेलवे बोर्ड ने बताया कि 2022-2023 में कुल 1.76 करोड़ पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (PNR) नंबर थे, जिसमें कुल 2.72 करोड़ यात्रियों को यात्रा करनी थी। हालांकि, वेटिंग लिस्ट होने के कारण इन लोगों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। 

वेटिंग टिकट से लाखों लोग नहीं कर पाते हैं यात्रा

मालूम हो कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल 1.06 करोड़ पीएनआर नंबर बने, जिसमें से 1.65 करोड़ यात्रियों को यात्रा करनी थी लेकिन अपने आप ही टिकट रद्द होने के कारण यात्री यात्रा नहीं कर सके। रेलवे बोर्ड के मुताबिक,  2014-15 में रद्द किए गए पीएनआर की संख्या 1.13 करोड़ थी और 2015-2016 में यह 81.05 लाख थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2016-2017 में यह 72.13 लाख, 2017-18 में 73 लाख और 2018-2019 में यह संख्या 68.97 लाख थी।

  • Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’