दामाद बाबू IAS वीके पांडियन ने अचानक लिया VRS; नवीन पटनायक सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भुवनेश्वर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक के केन्द्र बने अपने व्यक्तिगत तथा फाइव टी सचिव वीके.पांडियन को दशहरा का बड़ा उपहार दिया है। पांडियन के इस्तीफे के 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री नवीन कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए उन्हें 5-टी और नवीन ओडिशा के चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। पांडियन ने सोमवार को आईएएस कैडर से सेवानिवृत्ति ले ली थी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पांडियन सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अधीन काम करेंगे। बताया गया है कि वीके पांडियन को कैबिनेट मंत्री के पद पर 5-टी और नवीन ओडिशा के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस फैसले ने वीके पांडियन के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि वीके पांडियन नवीन पटनायक के करीबी की भूमिका में ही रहेंगे।

2000 बैच के आईएएस अधिकारी थे पांडियन

वीके पांडियन 2000 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने पंजाब कैडर से अपने कार्यकाल की शुरूआत की थी। इसके बाद यहां की आईएएस अधिकारी सुजाता राउत के साथ उनको प्रेम हो गया और उन्होंने उनके साथ शादी कर ली थी। ओडिशा के दामाद बनने के बाद पांडियन ने अपना कैडर परिवर्तन करके ओडिशा आ गए। पांडियन ने ओडिशा में साल 2002-04 तक अपना कैरियर कलाहांडी जिले के धर्मगढ़ से उपजिलाधिकारी के रूप में शुरू किया। इसके बाद 2005-07 तक मयूरभंज जिले के जिलाधिकारी, 9 अप्रैल 2007 से 29 अप्रैल 2011 तक गंजाम में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया।

चूंकि, गंजाम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का चुनावी जिला रहा है, इसी कारण वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सीधे संपर्क में आ गए। इसके बाद मई 2011 में वह मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 2019 में 5-टी सचिव बनाया गया था।

जिलों के दौरे को लेकर बने विपक्ष का निशाना

इस बीच वीके पांडियन ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर जिलों का दौरा शुरू कर दिया था। इसे लेकर राज्य की राजनीति खूब गरमाई और विपक्षी दलों ने सड़क से लेकर विधानसभा तक इसका पुरजोर विरोध किया। विपक्ष नौकरशाहों के समक्ष जनप्रतिनिधियों की गिरती प्रतिष्ठा को लेकर लगातार नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोल रहा था।

इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और भुवनेश्वर की सांसद तथा भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता षाड़ंगी ने केंद्रीय कार्मिक विभाग के पास लिखित शिकायत करते हुए वीके पांडियन के खिलाफ आईएएस कैडर नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। इस शिकायत के आधार पर राज्य के प्रमुख सचिव को जांच का निर्देश दिया गया था। हालांकि अभी तक इस जांच में क्या पाया, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; केसी वेणुगोपाल के साथ हो गया खेला, वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले सीएम

     नईदिल्ली, केरलम में चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार सीएम का नाम फिक्स हो गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का नाम नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर किया…

    POLITICS; निगम आयुक्त को हटाने खोला मोर्चा, कांग्रेस पार्षदों के साथ महापौर पहुंचे हाईकोर्ट

    दुर्ग, छ्त्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के आयुक्त आर के पांडे को हटाने के लिए महापौर ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब 32 कांग्रेस पार्षदों के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…