बाढ़ नियंत्रण की ड्यूटी से नदारद दो सब इंजीनियर सस्पेंड

रायपुर , बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी कार्य में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। इसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त द्वारा दो उप अभियंताओं ( सब इंजीनियर) को निलंबित किया गया है। ये लापरवाही सामने आने के बाद जल भराव रोकने के नगर निगम के दावों की पोल खुल गई है। जहां नगर निगम के दो अधिकारियों की लापरवाही उनके लिए ही मुसीबत बन गई। ड्यूटी पर जाने की बजाए ये दोनों सब इंजीनियर छुट्‌टी मना रहे थे। इनका जिम्मा जल भराव वाली जगहों पर व्यवस्था को देखना और दुरुस्त करना था। लेकिन इन अफसरों की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना हरकत ही इनके सस्पेंड का कारण बन गई।

दरअसल, सब इंजीनियर अक्षय भारद्वाज और फारुखी की ड्यूटी 28 जुलाई रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए बाढ़ नियंत्रण व जलभराव की शिकायतें सुनने, जोन और मुख्यालय के बीच समन्वय स्थापित करने और निराकरण करने के लिए लगाई गई थी। लेकिन इसके बावजूद वे दोनों ही सब इंजीनियर कार्य से नदारद रहे। इसी बीच 28 जुलाई की ही रात में जमकर बारिश हुई, जिसके बाद भाठागांव सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

नियंत्रण कार्यालय में न तो इसकी शिकायत ही दर्ज पाई गई और न ही किसी भी मामले में निराकरण करने के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य किया गया। इसे देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने जन आक्रोश को देखते हुए निगम की छवि धूमिल करने के मामले का दोषी पाते हुए दोनों ही उप अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय अटैच किया है। नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने इन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। नगर निगम के पास लगभग 20 इलाकों से जल भराव की शिकायतें मिल रही थीं।

  • Related Posts

    FOREST;भैरव पहाड़ में प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    अंबिकापुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने सरगुजा प्रवास के दौरान जशपुर जिले के महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार