भाजपा ने हार मानी;राहुल गांधी ने कहा- कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ, मोहब्बत की दुकानें खुलीं, पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे ये 5 वादे

नईदिल्ली, नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। राहुल के बयान से पहले दोपहर करीब एक बजे भाजपा ने कर्नाटक में हार स्वीकार कर ली। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे।

पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था।” कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं इसके लिए कांग्रेस की जनता को बधाई देना चाहता हूं। नफरत की बाजार बंद हुई है मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। राहुल गांधी ने कहा, “मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देता हूं। कर्नाटक में एक तरफ पूंजीवादी शक्ति थी दूसरी ओर गरीब जनता। गरीब जनता की शक्ति ने बड़ी ताकत को हरा दिया। दूसरे राज्यों में भी ऐसा ही होगा। हम गरीबों के साथ खड़े हुए। गरीबों के मुद्दे पर लड़े।”

मैं कर्नाटक की जनता, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी के सब नेताओं को बधाई देता हूं। कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिस्ट की ताकत थी, दूसरी तरफ जनता की ताकत थी और जनता ने इन्‍हें हरा द‍िया। 

राहुल गांधी बोले- नफरत की बाजार बंद हुई

राहुल ने कहा, “मुझे यह बात की खुशी है कि नफरत नहीं मोहब्बत की जीत हुई है। हमने नफरत और गलत शब्दों से लड़ाई नहीं रही। हमने प्यार से लड़ाई लड़ी। देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद हुई है। मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। यह सबकी जीत है। कर्नाटक की जनता की जीत है। हमने कर्नाटक की जनता से पांच वादे किए थे। हम इन वादों को पहली कैबिनेट बैठक में पूरा करेंगे। मैं कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहता हूं।”

कांग्रेस किए थे ये पांच वादे

1- हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

2- गृह लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे।

3- महिलाओं को बस का किराया नहीं देना होगा।

4- ग्रेजुएट और बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर्स व बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलेगा।

5- बीपीएल परिवारों को हर महीने प्रति सदस्य 10 kg चावल मिलेगा।

  • Related Posts

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    POLITICS; 56 साल के राहुल और गांधी

    कांग्रेस और राहुल गांधी, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एक दूसरे के पर्यायवाची माने जा सकते है, इस बात में कांग्रेस सहित दीगर राजनैतिक दलों सहित देशवासियों को एतराज नहीं हो सकता…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’