रायपुर उत्तर से सिंधी समाज के विजय गुरबक्षणी को टिकट; ‘आप’ की चौंथी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम

रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए चौथी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। रायपुर उत्तर से आप ने सिंधी समाज के विजय गुरुबक्षणी को टिकट दिया है। आरंग से परमानन्द जांगड़े , रायगढ़ से गोपाल बापूड़िया, खल्लारी से नीलम धुर्व और बलौदा बाजार से संतोष यदु को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इससे पहले AAP ने तीसरी सूची जारी कर 33 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। अब तक ‘आप’ ने 90 विधानसभा सीटों में से 46 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

विधानसभाप्रत्याशी
सामरीदेव गणेश टेकाम
लुंड्राएलेग्जेंडर
सीतापुरमुन्ना टोप्पो
जशपुरप्रकाश टोप्पो
रायगढ़गोपाल बापुडीं
जांजगीर चांपापरमेश्वर प्रसाद संदेय
पाली तानखारसोबरम सिंह
खल्लारीनीलम ध्रुव
बलौदाबाजारसंतोष यदु
रायपुर उत्तरविजय गुरुबक्षणी
आरंगपरमानन्द जांगड़े
बिंद्रानवागढ़भगीरथ मांझी

रायपुर उत्तर में सिंधी समाज के व्यक्ति को टिक‍‍ट

सिंधी समाज के प्रतिनिधि लगातार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में रहे। वे इस बात की मांग भी करते रहे कि समुदाय से किसी न किसी व्यक्ति को टिकट दिया जाए। हालांकि किस सीट से किसे टिकट दिया जाए, समाज की ओर से नहीं बताया गया था, लेकिन समाज के लोगों को प्रत्याशी बनाने की मांग वे जरूर करते रहे।

रायपुर की बात की जाए, तो भाजपा और कांग्रेस ने सिंधी समाज से किसी भी कैंडिडेट को नहीं उतारा, इसलिए आप ने यहां से सिंधी समाज के विजय गुरुबक्षणी को अपना प्रत्याशी बनाया। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने सिंधी समाज के वोटरों को साधने के लिए ऐसा किया। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के वोटर हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; केसी वेणुगोपाल के साथ हो गया खेला, वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले सीएम

     नईदिल्ली, केरलम में चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार सीएम का नाम फिक्स हो गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का नाम नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर किया…

    POLITICS; निगम आयुक्त को हटाने खोला मोर्चा, कांग्रेस पार्षदों के साथ महापौर पहुंचे हाईकोर्ट

    दुर्ग, छ्त्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के आयुक्त आर के पांडे को हटाने के लिए महापौर ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब 32 कांग्रेस पार्षदों के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…