रोजगार कार्यालय में 12वीं में दो वर्ष पुराने पंजीकृत आवेदकों हेतु बेरोजगारी भत्ता योजना

रायपुर, राज्य शासन द्वारा 01 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना का प्रारंभ किया गया है। इसके लिए आवेदक ऑनलाईन लिंक http://berojgaribhatta.cg.nic.in  पर अथवा लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रेषित कर सकते है।बेरोजगारी भत्ता के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जिनकी आयु 01 अप्रैल 2023 को 18 से 35 वर्ष तक हो,आवेदन कर सकते है।इसके लिए आवेदक को न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदक का आय का स्त्रोत न हो तथा  परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक न हो।बेरोजगारी भत्ता के लिए 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में आवेदक के पास 12वीं या उससे अधिक योग्यता में 02 वर्ष पुराना जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।

  बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। इसके लिए आवेदक समस्त आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ ऑनलाईन आवेदन सुविधानुसार किसी भी स्थान से कर सकते है। इस संबंध में  अधिक जानकारी के लिए आवेदक जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    JOBS; 900 पदों पर भर्ती करने संभाग स्तरीय रोजगार मेला 25 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में

    रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11…

    IGKV; अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम किसी भी सपने को साकार करने की कुंजी, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन

    रायपुर, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पूर्व छात्र प्रकोष्ठ (सीजीपीएसी), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं यंग माइंड्स, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर  के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’