सीएम की रेस में रेणुका, कलेक्टर-एसपी पहुंचे विधायक निवास

अंबिकापुर, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भरतपुर सोनहत से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रेणुका सिंह को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज होते ही जिले के कलेक्टर व एसपी ने पूरी टीम के साथ रामानुजनगर पहुंचकर उनके निवास स्थान के आसपास का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दे कि केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह आदिवासी चेहरे के रूप में भाजपा की फ़ायर ब्रांड नेत्री है। सूरजपुर जिले के ग्राम रामानुजनगर में रहने वाली रेणुका सिंह सरगुजा सांसद होने के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री रहते हुए भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित घोषित हुई है। सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद उनका नाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में तेजी से उभरा है। उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना के मद्देनजर मंगलवार को सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला, डीएफओ पंकज कमल व जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के साथ रामानुजनगर पहुंचकर रेणुका सिंह के घर के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से भी जानकारी लेते हुए रामानुजनगर पुलिस को उनके घर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए निर्देश दिए।

समर्थकों ने शुरू की पूजा अर्चना-

रेणुका सिंह का नाम मुख्यमंत्री की रेस में आने के बाद जिले भर में उनके समर्थकों ने हवन पूजन एवं पूजा अर्चना शुरू कर दी है। उनके गृह ग्राम के अलावा बिश्रामपुर स्थित श्री संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी मंगलवार को उनके समर्थक भाजपाइयों ने उनको मुख्यमंत्री बनाए जाने की कामना को लेकर पूजा अर्चना करते हुए 21 दिनों के लिए अखंड ज्योत जलाई है। पूजा अर्चना करने वालों में भाजपा नेता श्यामा पांडे समेत दीपेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार गोयल, अवनीश सिंह, अंकित सिंह, मनीष मिश्रा, डीकेश प्रजापति शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…