आईएएस कान्क्लेव-2023 में सीएम बघेल ने अफसरों की पीठ थपथपाई;बोले-नवाचारों में बड़ी भूमिका निभा रहे आईएएस

रायपुर, आईएएस कान्क्लेव-2023 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आला अधिकारियों से सीधे रू-ब-रू हुए। राजधानी के होटल सयाजी में आयोजित समापन समारोह में उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए उनके नवाचारों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक आईएएस अधिकारी का कार्य हर वर्ग सहित आम जनता से सीधा-सीधा जुड़ा हुआ होता है। इसे ध्यान में रखते हुए जनहित में योजनाओं तथा कार्यक्रमों का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन के लिए हमेशा तत्पर होकर कार्य करें और आम आदमी को उसका अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं।

शासन की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन करने में आईएएस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे नवाचारों में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। आइएएस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र व्यापक और चुनौतीपूर्ण होता है। इसे सही दिशा देने में अधिकारियों को चाहिए कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कुशलतापूर्वक करें।

समारोह को मुख्य सचिव अमिताभ जैन व आईएएस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ ने भी संबोधित किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और राज्य के समस्त आइएएस अधिकारी उपस्थित थे।

कुशलता के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आइएएस अधिकारी की अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जवाबदेही होती है। अधिकारियों में व्यवहार कुशलता के साथ-साथ संवेदनशीलता की भी स्पष्ट झलक मिलनी चाहिए, जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति अपनी बातों को बेहिचक उनके सामने साफ-साफ रख सके। इसी तरह छत्तीसगढ़ के विकास आप लोगों की भूमिका बनी रहनी चाहिए।

  • Related Posts

    FOREST;भैरव पहाड़ में प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    अंबिकापुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने सरगुजा प्रवास के दौरान जशपुर जिले के महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार