कम कीमत पर कार लेने फोन किया तो हो गया 11 लाख की ठगी का शिकार

दुर्ग, आनलाइन ठगी करने वाले शातिरों ने गाड़ी बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने पंजीयन, आइडी बनाने और अन्य प्रक्रिया के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में ठगी की है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की है।

पुलिस ने बताया कि आनंद विहार फेस-2 निवासी शिकायतकर्ता सोमीर कुमार चंद्रा ने घटना की प्राथमिकी कराई है। शिकायतकर्ता के मोबाइल पर बीते 23 नवंबर 2022 को एकांश मोटर्स के नाम से एक मैसेज आया था। उसमें नंबर दिया हुआ था और लिखा था कि यदि वे कम कीमत पर कार लेना चाहते हैं तो उनसे संपर्क करें।

शिकायतकर्ता ने मैसेज देखकर दिए हुए नंबर पर फोन किया तो सामने से बात कर रहे आरोपी ने पंजीयन करने के लिए 2149 रुपये जमा करने के लिए बोला। शिकायतकर्ता ने उतने रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए तो उसके बाद फिर से उसने आइडी बनाने के लिए 3999 रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने फिर से रुपये भेज दिए।

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग प्रक्रिया के नाम पर उससे कुल 11 लाख रुपये ले लिए। लगातार रुपये देने के बाद शिकायतकर्ता को इस बात का अंदाजा हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व