छत्‍तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को अगले महीने से मिल सकती है रायपुर -सिंगापुर उड़ान की सौगात

रायपुर, अगले महीने यानि जून से प्रदेश के हवाई यात्रियों को रायपुर से सिंगापुर व बैंकाक उड़ान की सौगात मिल सकती है। हालांकि यह उड़ान सीधी नहीं होगी,बल्कि इस उड़ान की कनेक्टिविटी भुवनेश्वर से होगी। मालूम हो कि इंडिगो एयरलाइंस द्वारा अभी रायपुर से संचालित भुवनेश्वर व लखनऊ उड़ान को 14 मई तक रद्द कर दिया गया है।

अभी 14 मई तक रद्द है भुवनेश्वर व लखनऊ उड़ान, जल्द शुरू होने के संकेत

बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी द्वारा पिछले महीेने 24 अप्रैल से ही भुवनेश्वर व लखनऊ उड़ान को रद्द कर दिया गया है। विमानन कंपनी द्वारा जल्द ही इस उड़ान को रायपुर से दोबारा शुरू कए जाने की संभावना है। रायपुर से अगर भुवनेश्वर उड़ान शुरू हो जाती है तो प्रदेश के हवाई यात्रियों को भुवनेश्वर से ही सिंगापुर व बैंकाक के लिए उड़ान मिल जाएगी।

तीन जून से भुवनेश्वर से शुरू होगी सिंगापुर उड़ान

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा अगले महीने तीन जून से भुवनेश्वर से सिंगापुर व बैंकाक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो रही है। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर से सिंगापुर व सिंगापुर से भुवनेश्वर उड़ान सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को संचालित होगी। इसी प्रकार भुवनेश्वर से बैंकाक व बैंकाक से भुवनेश्वर बुधवार व रविवार को संचालति होगी।

मुंबई की नई उड़ान इसी माह

बताया जा रहा है कि रायपुर से मुंबई की एक नई उड़ान इस माह के अंत तक शुरू होने की संभावना है। विस्तारा एयरलाइंस द्वारा इस फ्लाइट को शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ ही जल्द ही रायपुर से कुछ अन्य शहरों के लिए भी उड़ान शुरू किए जा सकते है।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व