नक्सली विरोध के बीच गृहमंत्री अमित शाह 24 को आएंगे बस्तर; BSF के विशेष विमान से पहुंचेंगे

रायपुर, माओवादियों के विरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक शाह बस्तर में ही रहेंगे। यहां वे CPRF के तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करके चुनावी चर्चाएं करने की संभावना है।

गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। बीएसएफ के विशेष विमान से सीधे जगदलपुर ही पहुंचेंगे। इसके बाद करणपुर में सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन कैंप जाएंगे। सीआरपीएफ जवानों और अफसरों से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह CRPF कैंप में रात बिता सकते हैं। इसके बाद अगली सुबह 25 मार्च शनिवार को CRPF के 84 वें रेजिंड डे कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोबरा बटालियन के करनपुर कैंप में ये कार्यक्रम होगा। इस दौरान अमित शाह CRPF जवानों को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का नक्सलियों ने किया विरोध

बस्तर के सुकुमा जिले के अंदरुनी इलाके में नक्सलियों ने पर्चे फेंके, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का विरोध किया गया है। नक्सलियों ने पर्चें में कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने बस्तर संभाग में हवाई हमले बंद करने और देश की संपदा को बचाने अमित शाह के दौरे का विरोध की बातें लिखी हैं। नक्सलियों ने भूपेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है। पर्चा नक्सलियों के बस्तर सब जोनल ब्यूरो के द्वारा जारी किया गया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’