बारिश से कच्चा मकान गिरा; मलबे में दबने से पति-पत्‍नी की मौत, देर रात हुआ हादसा

दुर्ग, छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर में मकान ढहने से दंपती की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई और वो ढह गया। जिस समय ये घटना हुई उस वक्त मकान के अंदर पति-पत्नी सो रहे थे। मकान का मलबा सोते वक्त उनके ऊपर आ गिरा। जिसके कारण वो किसी से मदद भी नहीं मांग सके। इस घटना में पति-पत्‍नी दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। आधी रात होने के कारण किसी को भी हादसे के बारे में जानकारी नहीं हुई। अगले दिन सुबह गांववालों ने क्षतिग्रस्त मकान को देखा तो दोनों को मलबे में दबा पाया।

ऐसे हुआ हादसा

सिरपुर में जिस दंपती की मौत हुई है। उनका प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बन चुका है। लेकिन वो अपने पुराने मकान में ही रह रहे थे। दंपती का बेटा नए मकान में सो रहा था। वहीं जिस घर में ये हादसा हुआ है उसकी दीवारें मिट्टी की बनीं थी। जबकि छत लकड़ियों की भारी बल्लियों, खपरैल और प्लास्टिक का बना था।

लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवारे गीली होना शुरू हुई। आधी रात को जब तेज बारिश हो रही थी तो मिट्टी और ईंट की दीवार छत का लोड नहीं ले सकीं और भरभराकर गिर गई। रात भर दोनों पति-पत्नी दीवार के नीचे दबे रहे। अगली सुबह ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई।

बाद में घर से कुछ दूर सो रहे बेटे को ग्रामीणों ने जानकारी दी। जिसके बाद दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। शासन से उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

  • Related Posts

    CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

    रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने…

    RAID; अनुपातहीन सम्पत्ति के मामले में बुर्ला हास्पीटल के दो अफसर गिरफ्तार

    संबलपुर,ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबलपुर के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) के दो अधिकारियों को…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’