भीषण गर्मी में नगर निगम का वॉटर शट डाउन; रायपुर के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

रायपुर, राजधानी रायपुर के बड़े इलाके में 12 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने 80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए ये शट डाउन लिया है। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 10 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जिससे शहर के कई वार्डों में शाम को पानी नहीं मिलेगा। लोगों को शाम के इस्तेमाल के लिए सुबह ही पानी स्टोर करना पड़ेगा।

निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 80 MLD फिल्टर प्लांट से ही शहर की 10 बड़ी पानी टंकियों को सप्लाई की जाती है। यहां भाठागांव नहर रोड के पास 750 MM व्यास की क्षतिग्रस्त रॉ-वाटर पीएससी पाईप लाईन की मरम्मत की जानी है। इसलिए 10 ओवरहेड टैंक मरम्मत के दौरान बंद रहेंगे।

इन पानी टंकियों से सप्लाई नहीं होगी

राजधानी की डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर से सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद शाम को सप्लाई से प्रभावित रहेगी। इस कारण इन टंकियों से जिन वार्डों में पानी की सप्लाई होती है वहां लोगों को सुबह के वक्त ही पानी स्टोर करके रखना होगा। इस शट डाउन की वजह से बड़ी आबादी प्रभावित रहेगी। नगर निगम जलप्रदाय विभाग के अध्यक्ष सतनाम पनाग ने बताया कि वार्डों में लोगों की जरूरत के हिसाब से वॉटर टैंकर भेजने की व्यवस्था नगर निगम करेगी। इसके बाद 13 अप्रैल की सुबह सप्लाई बहाल हो जाएगी।

  • Related Posts

    ELECTRICITY; सस्ती दर पर मिलेगी 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली, बिजली कम्पनी की सफाई

    0 बिजली की औसत लागत 7.13 रुपए, उपभोक्ताओं को लगेगा न्यूनतम 4.40 प्रति यूनिट का ऊर्जा प्रभार रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग व्दारा जारी नए टैरिफ संशोधन का प्रदेश…

    GOVT; नगरीय निकायों की अचल संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए नए नियम लागू, ई-टेंडर प्रक्रिया से होगा आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अचल संपत्तियों की खरीद और बिक्री के नियमों में बदलाव किया गया है. अब से नगरीय निकायों की जमीन, दुकान, भवन और अन्य अचल संपत्तियों को खरीदने के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..