वन मंत्री अकबर के बंगले में डिनर पार्टी में चुनावी मंथन; सीएम बघेल, कुमारी सेलजा, महंत और मरकाम समेत चुनिंदा नेता शामिल हुए

रायपुर, शुक्रवार रात वन मंत्री मोहम्मद अकबर के बंगले मे डिनर पार्टी रखी गई। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा और धनेन्द्र साहू पहुंचे।

बस्तर में हुए सम्मेलन के बाद रखी गई इस बैठक के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले सत्ता और संगठन के बीच समीकरण बनाने की पूरी कोशिश कुमारी सेलजा कर रही हैं। इस बीच मोहम्मद अकबर की तरफ से उन्हें डिनर के लिए न्योता भेजा गया। जहां कुछ चुनिंदा नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा हुई।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मोहम्मद अकबर प्रदेश प्रभारी को रात्रि भोज पर बुलाए थे। इस बीच कुछ राजनीतिक चर्चाएं भी हुईं है। जिसमें बस्तर संभाग में हुए सम्मेलन के बाद इसे जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर कैसे ले जाना है। इस पर रणनीति बनी है।

भूपेश बघेल से जब ये पूछा गया कि विधानसभा चुनाव को लेकर क्या आने वाले समय में और भी मंत्रियों के घर भी बैठकें होंगी, इस पर उन्होंने कहा, कभी भी किसी के यहां बैठक हो सकती है। इधर डिनर पार्टी से निकलने के बाद मोहन मरकाम ने कहा, अभी सभी संभागों में कांग्रेस का सम्मेलन होना है। जगदलपुर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने के लिए कहा गया है।

मोहन मरकाम ने कहा, 7 जून को बिलासपुर, 8 जून को दुर्ग और 17 जून और 19 जून को अन्य संभागों में कांग्रेस का सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे।

  • Related Posts

    BJP; पूर्व मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर ओडिशा बीजेपी में खलबली,समर्थक हुए सक्रिय,राजधानी में जोरदार स्वागत

    नारायण भोई भुवनेश्वर, सीजेपी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे से दिल्ली से लेकर उडीसा तक हलचल मची है। ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान समर्थकों का मानना…

    BJP; संत रविदास के आदर्शों पर चलेगा भाजपा का संकल्प अभियान, कौशिक बोले-केवल संत नहीं मानवता के पथ प्रदर्शक

    रायपुर, संत शिरोमणी गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को भारतीय जनता पार्टी समरसता संकल्प के रूप मे वृहत अभियान चलाने जा रही है , जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र