अंबिकापुर से पांचवीं बार टिकट मिलने पर सिंहदेव ने कांग्रेस हाईकमान का जताया आभार

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्रियों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम का नाम अभी सूची में नहीं है।

इधर, अंबिकापुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर उप मुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी है। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव ने कहा, मैं कांग्रेस हाईकमान का बेहद आभारी हूं। हमने पांच साल पहले जो काम शुरू किया था उसे जारी रखने की कोशिश करेंगे। नई चीजें करनी होंगी और इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम अवसर मांगेंगे। इस लिस्‍ट में अंबिकापुर विधानसभा सीट से चौथी बार टीएस सिंहदेव लड़ेंगे।

बतादें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2008 में अंबिकापुर विधानसभा सीट का परिसीमन हुआ और अजजा से यह सीट सामान्य हुई। पहली बार 2008 में सिंहदेव पहली बार चुनाव लड़े और भाजपा के अनुराग सिंहदेव ने कड़ी टक्कर दी थी। मात्र 900 मतों से टीएस सिंहदेव चुनाव जीते थे।

2013 में सिंहदेव की स्थिति सुधारी और 20 हजार मतों से जीते और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बने।इसके बाद 2018 के चुनाव में टीएस सिंहदेव ने बड़ी जीत दर्ज की और तीसरी बार भाजपा के अनुराग सिंह देव को 40 हजार मतों से हराया।

वर्तमान में टीएस सिंहदेव राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं सिंहदेव का पूरे सरगुजा संभाग में प्रभाव है। भाजपा अभी अंबिकापुर से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव की संगठन में भी अच्छी पकड़ है। सरगुजा में संगठन के सारे पदाधिकारी इनके ही समर्थक हैं। मजबूत पकड़ और जनता के बीच लोकप्रिय होने के कारण टीएस सिंहदेव को चुनाव में संघर्ष कम करना पड़ता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…