बिना अनुमति के सभा; भाजपा प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर ने थमाया नोटिस, प्रचार अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अमित शाह और UP के CM योगी करेंंगे

रायपुर, कवर्धा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा को बिना अनुमति सभा करने पर रिटर्निंग आफिसर ने नोटिस थमाया है. भाजपा प्रत्याशी पर दो समुदायों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है.

कवर्धा रिटर्निंग आफिसर सीपी कोरी ने भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा से 14 अक्टूबर शाम 4 बजे तक जवाब मांगा है. इस समयावधि में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी है. विजय शर्मा ने 11 अक्टूबर को भगवा ध्वज चौक के पास सभा की थी.

राजनांदगांव से BJP शुरू करेगी चुनाव प्रचार अभियान

पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी. इस अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारी डिमांड है. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए कवर्धा भी जा सकते हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे फेज के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….