REGISTRY; पंजीयन दफ्तर का चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं, अब घर बैठे होगी रजिस्ट्री…नया सिष्टम जल्द 

0 अब पंजीयन दफ्तरों में रजिस्ट्री के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, पक्षकारों के समय की भी होगी बचत  

रायपुर, भारत सरकार के एक देश एक पंजीयन के तहत अब छत्तीसगढ़ में भी एनजीडीआरएस को लागू कर दिया है। इसके तहत अगले एक दो महीने में पूरे प्रदेश के सभी पंजीयन दफ्तरों में रजिष्ट्रियां होने लगेंगी।अभी छत्तीसगढ़ में 2016 से झारखंड की आईटी सौल्यूशन कंपनी द्वारा बनाई गई प्रणाली से रजिस्ट्री हो रही है। सरकार से निर्देश मिलते ही पंजीयन विभाग ने एनजीडीआरएस लागू करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश में  कंपनी को 18 मार्च तक समय दिया गया है ताकि इस बीच एनजीडीआरएस का काम पूरा कर लिया जाएगा। 

एनजीडीआरएस लागू होने से आम जनता को काफी फायदा होग। पंजीयन दफ्तरों में रजिस्ट्री के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब घर बैठे पंजीयन करा सकेंगे. केवल बॉयोमैट्री के लिए ही उप-पंजीयन ऑफिस जाना होगा। इस प्रारूप के लागू होने खर्च भी काफी काम हो जाएगा। भुगतान के लिए भी इसे आनलाइन किया जाएगा। इससे रजिष्ट्रिट्रियों में पारदर्शिता भी आयेगी।

देशभर में पंजीकरण का एक ही सिस्टम करने के लिए एनजीडीआरएस को पुरे देश में लागू किया जाना है। फिलहाल, एनजीडीआरएस को 17 राज्यों में लागू किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ शामिल है। इसके लिए सभी जिलों के उप पंजीयक कार्यालयों के अधिकारी एवं  कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। धमतरी और महासमुंद ज़िले में नई प्रणाली से रजिष्ट्री शुरू भी कर दी गई है। इस वित्तीय वर्ष तक लगभग सभी ज़िलों में रजिस्ट्री का नया सिस्टम लागु हो जाएगा।     

गौरतलब है, मौजूदा सिस्टम में पर पेज के 60 रुपए के हिसाब से रजिस्ट्री शुल्क तय किया था, मगर उसमें यह उल्लेख नहीं था कि पेज किसे माना जाएगा। लिहाजा, कंपनी स्टांप पेपर को भी पेज मान पैसा वसूल रही थी। एनजीडीआरएस लागू होने से ये राशि भी कम हो जाएगी और पक्षकारों के समय की भी बचत होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    REGISTRATION;छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, रजिस्ट्री 32 प्रतिशत से बढ़कर हुई 41 प्रतिशत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और संपत्ति स्वामित्व में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। महिलाओं के नाम…

    GOVT; सीएम साय बोले- युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ 

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ की बदलती अर्थव्यवस्था और निवेश की संभावनाओं का रोडमैप वैश्विक निवेशकों के सामने रखा.…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार