BUDGET; छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया, लॉन्च होंगे 5 बड़े मिशन

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य की बीजेपी सरकार का तीसरा बजट पेश किया. इस बार बजट की थीम ‘SANKALP’ रखी गई है. हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. इसके साथ ही अद्योसंचरना के विकास के लिए करोड़ों रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है. छत्तीसगढ़ परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए मेट्रो रेल परियोजना के लिए बजट का ऐलान किया है.
वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री ने 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया. राज्य के बड़े शहरों में परिवहन व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए राशि का प्रावधान किया गया है. बजट में वित्त मंत्री ने 9450 करोड़ रुपये मेट्रो के लिए तय किया गया. जिसे और आगे बढ़ाया जाएगा.
इन दो शहरों के बीच दौड़ेगी मेट्रो
छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत दूसरे शहरों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए राज्य सरकार ने मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रायपुर, नवा रायपुर, भिलाई और दुर्ग को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन बनाने का प्लानिंग है. इससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. सरकार ने मेट्रो रेल चलाने का प्लान तैयार किया है. रायपुर से दुर्ग के बीच मेट्रो संचालित करने की प्लानिंग है.
छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2025 पारित कर दिया है. रायपुर से दुर्ग के लिए डीपीआर मंजूर करके 5 करोड़ रुपये के फंड ऐलान किया है. प्रदेश के दोनों बड़े शहरों के बीच मेट्रो के चलने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.
क्या है ‘SANKALP’ थीम?
इस बार ‘SANKALP’ की थीम पर बजट पेश किया गया. वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेपरलैस बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का आभार जताया है. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे विकास का केंद्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) थी, जिसे के लिए गति की रणनीति अपनायी गई थी. इस बार GYAN के कल्याण के लिए बजट की थीम ‘SANKALP’ है. जनता जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, निष्ठा, समर्पण और दीर्घसंकल्प को रेखांकित करता है.
‘SANKALP’ का अर्थ
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कोई लक्ष्य पूरा होता है, संकल्प से. क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है. दृढ़ इरादा मजबूत है तो कोई भी लक्ष्य नतमस्तक हो जाता है. ‘SANKALP’ का वित्त मंत्री ने अर्थ बताया-
P- पॉलिसी से परिणाम तक
S- समावेशी विकास
A- अधोसंरचना
N- निवेश
K- कुशल मानव संशाधन
A- अंत्योदय
L- लाइवलीहुड
प्रदेश में इन 5 मिशन को किया लॉन्च
बजट के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में पांच मिशन लॉन्च करने जा रही है. इसके लिए प्रतिवर्ष सौ-सौ करोड़ का प्रावधान किया जाएगा.
- मुख्यमंत्री AI मिशन के तहत संबंधित शोध किया जाएगा.
- मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन पर काम किया जाएगा.
- मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के जरिए खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा.
- मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन के तहत समावेशी विकास किया जाएगा.
- मुख्यमंत्री स्टार्टअप में निपुण मिशन के तहत युवाओं को रोजगार देने योग्य बनाया जाएगा.




