MUDER;राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना, जन्म देने वाली मां को बेटे ने उतारा मौत के घाट

रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ फेस-2 में मां की हत्या करने वाले बेटे पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वह घटना के बाद से फरार था, जिसे मंगलवार देर रात को क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में दबोच लिया। वह भागने के फिराक में था।पुलिस के अनुसार मृतका के सिर पर जिस तरह के जख्म मिले हैं, उससे आशंका है कि विवाद बढ़ने पर बेटे ने मां के सिर को जमीन पर कई बार पटका होगा। स्टील के गिलास से चेहरे पर भी कई वार किए गए।

डीडी नगर थाना पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय पी. नीता राव की उसके घर में सोमवार को लाश मिली थी। पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी उसके पति पी. गौरीशंकर राव ने दी। उन्होंने थाने में बताया कि पत्नी और बेटा नागेश्वर राव व बेटी इंद्रप्रस्थ फेस-2 में रहते हैं। वे कुम्हारी में घर की देखरेख करने के कारण वहां रहते हैं।

मां से अक्सर करता था मारपीट

बेटा नशे का आदी है जो छोटी-छोटी बातों पर मां से अक्सर मारपीट करता था। जान से मार डालने की बात कहता था। बेटी मार्केटिंग के काम से अक्सर बाहर रहती है, जो अभी कोलकाता में है। एक जनवरी को दोपहर 3.50 बजे बेटी ने फोन करके बताया कि मां को आज नया साल की बधाई वाट्सअप मैसेज भेजी तो मां ने 00.30 बजे रिप्लाई दी थी। लेकिन उसके बाद से फोन नहीं उठा रही है। बेटी के फोन के बाद वे घर पहुंचे तो सामने का दरवाजा हल्का खुला था। बेडरूम का भी दरवाजा खुला था। पत्नी जमीन पर पट पड़ी थी। उसके सिर से बह रहा खून जमीन पर फैला था। मोबाइल दो हिस्से में टूटा हुआ पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। प्रार्थी ने घर में देखा कि कपड़ा रखने वाली रस्सी में बेटे की बनियान टंगी हुई थी, जिसमें खून लगा हुआ था। बेटा पी. नागेश्वर घर में नहीं था। उसका मोबाइल भी बंद था। इससे उसे शक हुआ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां