ADMISSION; उत्कर्ष योजना में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी

महासमुंद, जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रविवार 10 मार्च 2024 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाएगा। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थी गुरुवार 25 जनवरी 2024 तक अपना आवेदन शाला में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी विभाग के वेबसाइटwww.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन के लिए इच्छुक विद्यार्थी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास महासमुंद अथवा सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन तिथि में वृद्धि

आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आई.टी.आई., नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदनhttps://postmatric-scholarsip.cg.nic.inवेबसाइट पर कर सकते हैं।

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन तिथि में वृद्धि करते हुए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 तक किया गया है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 25 जनवरी तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 10 फरवरी 2024 तक का समय रहेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थी आवेदन करते समय आधार नम्बर पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर की प्रविष्टि कराएं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……