WEATHER;ठंड का कहर, बारिश से दिन में भी ठिठुरन, राजधानी का तापमान सात डिग्री गिरा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और रात के साथ ही दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। दिन के वक्त भी लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से तो ठिठुरन और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

इस वर्ष जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंड गायब सी रही और ऐसा लगने लगा था कि ठंड मानों जा चुकी है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ठंड वापस लौट आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में इस प्रकार का बदलाव बना रहेगा। फरवरी माह में भी इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।

ठंडी हवाओं से दिन में भी ठंड

मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। ठंडी हवाओं के चलने से अब दिन में भी कंपकंपी शुरू हो गई है। आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी लोगों को गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव तापते देखा जा सकता है।

मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को सुबह कोहरा छाने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे का असर हवाई यातायात भी इन दिनों पड़ने लगा है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आ रही है,जबकि दक्षिण से नमी युक्त गर्म हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए है और बारिश भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग में बारिश के आसार है। न्यूनतम तापमान में अब गिरावट संभावित है और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

सालभर बाद सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

मंगलवार 23 जनवरी को बीते वर्ष 4 जनवरी 2023 के बाद सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2023 में चार जनवरी को रायपुर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था और इसने 27 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा था।दिन भर बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाओं के चलने व हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और ठिठुरन बढ़ी है। दिन में बदली व हल्की बारिश के चलते बुधवार को भी अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

प्रदेश भर में मंगलवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर पड़ रही है,हालांकि बाकी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तो गिरा है,लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……